पंतनगर में शिवलाल झोपड़ियों के पास जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेड़ पर मिले गमछे से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना का पुलिस को तब पता चला जब ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
मृतक की शिनाख्त पंतनगर कृषि विश्विद्यालय परिसर के सी ब्लॉक के रहने वाले मदन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर को मदन घर में झगड़ कर कहीं चला गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा पंतनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा उसे काफी खोजा गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
आज सुबह उसका शव जंगल में सड़ा-गला बरामद हुआ। शव के गले में लाल रंग के गमछे से गांठ लगी हुई मिली, जबकि गमछे का आधा हिस्सा पेड़ से बंधा हुआ मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।